जोगिया। क्षेत्र नादेपार गांव में संदिग्ध हालात में मुस्कान पाठक (30) की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के नादेपार निवासी मुस्कान पाठक (30) पत्नी राम सूरज की रविवार को देर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के पिता कृपाचार पांडेय निवासी मौहुलानी थाना उसका बाजार ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी को जहर देकर मार दिया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि सूचना मिली थी मौके पर अस्पताल देखा गया और लड़की के पिता सूचना दी गई है। सदर कोतवाली से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजन के तरफ अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।