फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता और निष्पक्षता से करें सर्वेक्षण : डीएम

Mon, 06 Apr 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनग। नौगढ़ तहसील के ग्राम सोनवल में सोमवार को रबी फसल गेहूं की जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की ओर से क्राॅप कटिंग कराकर उत्पादकता को देखा गया। क्रॉप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के सर्वेक्षण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराए जाएं, ताकि वास्तविक उत्पादन का सही आंकलन हो सके।
विज्ञापन

नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनवल में क्राॅप कटिंग के दौरान डीएम ने कहा कि फसल उत्पादन से संबंधित आंकड़े कृषि योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों भी सुने। उन्होंने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, गुणवत्तायुक्त बीजों का प्रयोग करने और समय पर सिंचाई एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को नवीन तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराएं। ग्राम पंचायत सोनवल में गाटा संख्या-92 किसान अंजनी पत्नी गिरधारी क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर में क्राॅप कटिंग कराई गई, जिसमें 16.550 किग्रा उत्पादन प्राप्त हुआ। इसके अनुसार 38.450 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार प्राप्त हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें