फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
अंजनी।  फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जोबकुंडा गांव में रविवार की रात घर के कमरे में एक विवाहिता का शव छत के कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। विवाहिता के पिता ने सोमवार को शोहरतगढ़ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति पर केस दर्ज कर कार्रवाई में शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मुडिला निवासी अंतराम पासवान ने तहरीर में बताया कि मेरी पुत्री अंजनी (21) की शादी तीन साल पहले शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जोबकुंडा गांव निवासी मनीष से हुई। एक साल बाद मेरी पुत्री को पति, ननद, सास और ससुर प्रताड़ित करन लगे। वह ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर डेढ़ वर्ष बच्ची को लेकर मुडिला आ जाती थी। फिर उसे समझा-बुझाकर ससुराल भेज देता था।
विज्ञापन

पांच दिन पहले मेरी पुत्री को मनीष ने नशे की हालत में बहुत मारापीटा। उसके बाद बेटी मुडिला चली आई थी। शुक्रवार को पुनः समझा-बुझाकर भेज दिया। रविवार रात नौ बजे मेरे दामाद के पिता ने फोन कर जानकारी दी कि अंजनी ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। खबर सुनते ही रात में जोबकुंडा पहुंच गए। उसके बाद दामाद मनीष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस इस संबंध में बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के मायका पक्ष की तहरीर पर पति मनीष पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें