फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Thu, 27 Nov 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। क्षेत्र के एनएच-730 बढ़नी-ढेबरुआ मार्ग पर स्थित सेवरा के पास बुधवार को तेज रफ्तार वाहन ने दुलारमती (47) को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ढेबरुआ के सेवरा निवासी विनोद चौधरी की पत्नी दुलारमती अमन चौराहा से दवा लेकर घर लौट रही थी। इस बीच हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में ढेबरुआ थाना प्रभारी नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है। पता करते हैं। अगर परिजन द्वारा तहरीर दी जाएगी तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें