फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत

Sun, 26 May 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

खेसरहा थाना क्षेत्र के मुहलानी गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

सकारपार। खेसरहा थाना क्षेत्र के महुलानी गांव में शुक्रवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खेसरहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस के दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है।

संतकबीरनगर जनपद के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मुसहरा गांव निवासी रंजू देवी का विवाह ढाई वर्ष पूर्व महुलानी गांव के वीरेंद्र यादव के साथ हुआ था। मृतिका रंजू देवी को एक मई को एक लड़की पैदा हुई थी। जिसकी जन्म लेने के कुछ घंटे बाद मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात रंजू देवी (25) पत्नी वीरेंद्र यादव की घर के अंदर बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने के कारण मौत गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका रंजू देवी की सास एवं जेठानी घर से निकल कर गांव के बाहर टहलने गई थी। और पति वीरेंद्र यादव बाहर चारपाई पर लेटकर मोबाइल चला रहे थे। इतने में घर के अंदर से आग की लपटों के साथ चीख पुकार की आवाज सुनाई दी। चीख पुकार की आवाज सुनाई देते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा की कुंडी अंदर से बंद थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बांसी, सीओ बांसी के साथ थानाध्यक्ष खेसरहा रविंद्र सिंह पहुंचकर दरवाजे के बगल दीवार तोड़कर दरवाजे की कुंडी खोलकर लाश को बाहर निकाला। रात में ही मायके वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतिका रंजू के बड़े पिता रामदास यादव ने ससुराल पक्ष के पति बीरेंद्र यादव, सास व जेठानी के पर जलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत करवाया। इस संबंध में थाना खेसरहा प्रभारी रविंद्र सिंह का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों के तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें