फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: करंट लगने से हुई थी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात आई है सामने
विज्ञापन


- डीएम के आदेश पर एसडीएम की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया शव

- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पकडि़हवा गांव का था मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। कब्र से निकाले गए महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत होने की बात सामने आई है। पिता ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने की आशंका व्यक्त करके पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर ढेबरुआ पुलिस ने क्षेत्र के पकड़िहवा में रविवार को कब्र से शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पहले भी बिजली के मोटर के संपर्क में आने की बात आ रही थी, लेकिन पिता ने हत्या का आरोप लगाया तो शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के टोला लबारडीह के रहने वाले अब्दुल हन्नान ने 16 मार्च को ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री शाहीन (38) का छह वर्ष पहले ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के पकड़िहवा निवासी जमाल अहमद के पुत्र मंजूर आलम से हुआ था। उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में 15 मार्च को हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने आनन-फानन में उसे दफना दिया। इसके बाद उसने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हन्नान ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। डीएम ने शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम की मौजूदगी में 24 मार्च को कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात सामने आई है। मृत्यु का कारण इलेक्ट्रिक शॉट आया है। मृतका के मायके और ससुर पक्ष को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें