नेपाली शराब के साथ महिला पकड़ी गई
खुनुवां। खुनुवां चौकी की पुलिस ने सोमवार को एक महिला को पकड़ा। उसके कब्जे से 135 शीशी नेपाली शराब बरामद की। आबकारी एक्ट में केस दर्ज करके पुलिस ने उसे चालान कर दिया।
चौकी प्रभारी महेंद्र चौहान ने बताया कि सोमवार को चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक महिला नेपाल सीमा को पार करके आ गई। हाथ में झोले को चेक किया गया तो उसमें 135 शीशी नेपाली शराब बरामद हई।
महिला ने अपनी पहचान संगीता निषाद पत्नी वीरेंद्र निवासी नीबी दोहनी थाना शोहरतगढ़ बताया। पूछताछ के बाद उसका आबकारी एक्ट में चालान कर दिया गया।