भनवापुर क्षेत्र के बुढ़िया टायर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते पं.भगवान दास मिश्र। स्रोत विज्ञप्त
-भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के बुढ़िया टायर में आयोजित हुई श्रीमद्भागवत कथा
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के बुढ़िया टायर में श्रीमद़्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार की रात किया गया। कथा वाचक पं.भगवानदास मिश्र ने पहले दिन ज्ञान वैराग्य भक्ति की कथा का श्रवण कराया। कथावाचक ने बताया कि बिना कथा सत्संग के ज्ञान वैराग्य भक्ति की प्राप्ति नहीं हो सकती है।
कथा श्रवण कराते हुए भगवान दास मिश्र ने धुंधकारी गोकर्ण जी की अद्भुत कथा का भी श्रवण कराया। बताया कि भागवत कथा श्रवण से घर के पितृदोष की शांति मिलती है। अवध धाम से पधारे वैदिक विद्वानों के द्वारा वेदी पूजन मंडप पूजन कराया गया। इस दौरान राम लोटन प्रजापति, राजमान प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, शिवा, शिवम, सोनू, सनी, शिव प्रसाद गुड्डू यादव, गुड्डू तिवारी आदि मौजूद रहे।