फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उमस भरी गर्मी में बिगड़ा बिजली का शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
: डुमरियागंज व भनवापुर में नहीं है बिजली आने और जाने का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र व भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। डुमरियागंज व तरहर पाॅवर हाॅउस से जुड़े गांवों की करीब चार लाख से अधिक आबादी के लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। लोगों ने उमस भरी गर्मी में निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के आलोक शुक्ल, तोताराम वर्मा, विपिन, आदर्श उर्फ अन्नू द्विवेदी, वैभव आदि ने बताया कि एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी में निगम द्वारा मनमाने तरीके से बिजली कटौती की जा रही है। इस संबंध में फोन पर बात करने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जाता है। कभी लोकल फाल्ट तो कभी ऊपर से कटौती की बात की जाती है। अघोषित बिजली कटौती के कारण बुजुर्गों व बच्चों के साथ ही महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि दिन किसी तरह कट जाता है, मगर रातों की नींद हराम हो जाती है। रविवार की रात और सोमवार की सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद से उमस भरी गर्मी में बढ़ोतरी हुई है। मगर बिजली का कोई अता पता नहीं है। तरहर पाॅवर हाॅउस से जुड़े गांवों में कब बिजली आती है और कब जाती है, इसका अंदाजा केवल बिजली निगम के कर्मी ही जान सकते हैं, क्योंकि निर्धारित समय के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। लोगों ने बिजली निगम से निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-
बिजली की खपत अधिक होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती की जाती है। मांग कम और पर्याप्त बिजली उपलब्ध होने पर ही बिजली कटौती की समस्या दूर होगी।
-संतोष कुमार तिवारी, एक्सईएन, बिजली निगम, डुमरियागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें