फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा बनी शूल, ठिठुरे लोग

Sun, 17 Dec 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ठंड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बांसी। पछुआ हवा चलने से दो दिनों से ठिठुरन बढ़ गई है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। अलाव तापकर लोग राहत पाने की जुगत कर रहे हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा।
विज्ञापन

शनिवार से मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। हालत यह है कि शाम होते ही पूरे क्षेत्र को घना कोहरा घेर ले रहा है, जो पूरी रात के साथ दोपहर तक छाया रहता है। कोहरे की चादर पूरे वातावरण में पसरी है तो पछुआ हवाएं गलन और ठिठुरन बढ़ा रही हैं। इस बीच सर्द हवाएं व बदली लोगों को काफी परेशान कर रही है। ठंड बढ़ने से लोग जहां घर से निकलने से कतरा रहे हैं, वही आवश्यक काम से रात में यात्रा करने वालों को काफी दुश्वारी हो रही है। घने कोहरे से एक घंटे का रास्ता चार घंटे में तय करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटना की संभावना बना रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें