फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अनुदानित कॉलेज शामिल होंगे

Sat, 07 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बैठक करते कुलपति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी ने सत्र 2016-17 की बीएड काउंसलिंग के लिए संबद्ध पांच अनुदानित महाविद्यालयों को शामिल होने की सहमति दे दी है। इन कॉलेजों में एनसीटीई विनियमन-2014 के तहत स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए महाविद्यालयों को प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। शनिवार को यूनिवर्सिटी के प्रवेश समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ.रजनीकांत पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक पिछली कार्रवाई की पुष्टि के साथ शुरू हुई। इसमें अनुदानित महाविद्यालयों में शिक्षकों की स्थिति व अवस्थापना सुविधाओं का एनसीटीई विनियमन-2014 के परिप्रेक्ष्य में गठित समिति की रिपोर्ट पर चर्चा की गई।
समिति ने इसके तहत रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, जवाहर लाल नेहरु स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज, एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद, शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ और एमएलके कॉलेज बलरामपुर को सत्र 2016-17 में बीएड काउंसलिंग में शामिल होने की सहमति दी।
विज्ञापन

संबन्धित महाविद्यालय प्रबंधन को 50 छात्रों के प्रवेश के लिए 1 विभागाध्यक्ष व 7 प्राध्यापक के अनुपात में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। बैठक में कुलसचिव डॉ.बीके पांडेय, उप कुलसचिव महेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अखिलेश पाल, डॉ.रमेंद्र कुमार मिश्र, डॉ.कौशल श्रीवास्तव, डॉ.अरुण सिंह, डॉ.सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.अजय कुमार पांडेय, डॉ.हरेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें