परसा के सिसवा चौराहे पर शनिवार को आजम खां का पुतला फूंकते हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सांसद महंत आदित्यनाथ पर नगर विकास मंत्री आजम खां की टिप्पणी से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सिसवा चौराहे पर आजम का पुतला फूंका। साथ ही प्रदेश सरकार से आजम खां को मंत्री पद से हटाने की मांग की। आजम खां ने मंगलवार को आदित्यनाथ पर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर हियुवा कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी।
दिन में करीब साढ़े 11 बजे सैकड़ों कार्यकर्ता हियुवा के जिलामंत्री अजय सिंह के परसा स्थित आवास पर इकट्ठा हुए और वहां से हाथों में तख्ती लेकर जुलूस की शक्ल में आजम खां के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिसवा चौराहा पहुंचे।
वहां पहुंचकर आजम खां का पुतला फूंका। इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि आजम का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। इस नाते वह एक संत के बारे में इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर सांसद के खिलाफ आजम खां की टिप्पणी उनके गंदे संस्कार का परिचायक है। पुतला दहन में बढ़नी ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी, लालू यादव, संकटा चौधरी, लवकुश गौड़, राजेश सिंह, बजरंगी वर्मा, रामप्रताप चौधरी, सरयू चौधरी, बरसाती यादव, राजू राजभर, दीपक, जयप्रकाश गौड़, रामराज मौर्या, शिवप्रसाद चौहान, श्रवण चौधरी, रामदरश विश्वकर्मा, डॉ. यादव, धर्मेंद्र कुमार, श्यामू प्रसाद आदि शामिल रहे।