बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु में के तीन वार्डों में अब कूड़े का ढेर नहीं दिखेगा। घरों से डंपिंग ग्राउंड तक कूड़ा पहुंचाया जाएगा, यहां निस्तारित किया जाएगा। इससे न सिर्फ कूड़े का निस्तारण होगा, बल्कि नगर पंचायत की आय बढ़ेगी।
रोजाना निकलने वाले 15 टन कचरे से अब नगर पंचायत करेगी कमाई। दरअसल नगर पंचायत की ओर से मैटेरियल रिकवरी फेसिलेशन (एमआरएफ) सेंटर बनाने की योजना है। एमआरएफ सेंटर पर गीले कचरे से गलनशील पदार्थ अलग किए जाएंगे ताकि उनसे खाद बनाई जा सके। सूखे कचरे को रिसाइकिलिंग करने की योजना है। प्रथम चरण में नगर पंचायत की ओर से 16 वार्डों के लिए एमआरएफ सेंटर बनाई गई है। इसके तहत, नगर के रमजानकी नगर के मतयरिया गांव के पश्चिम में 33 लाख की लागत से एमआरएफ सेंटर बनकर तैयार हो गया है।
एक अनुमान के मुताबिक नगर पंचायत के 16 वार्डों से रोजाना 15 टन कचरा निकलता है।
करीब 40 फीसदी गीला कचरा होता है। नगर पंचायत ने रोजाना एकत्रित होने वाले कचरे के निस्तारण और गीले कचरे से खाद बनाने के लिए योजना तैयार की है। इस योजना के तहत एमआरएफ सेंटर बनाया गया है।
नगर पंचायत कपिलवस्तु ईओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मशीनें आ गई हैं, जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। वार्डों से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को डंपिंग ग्राउंड पर अलग-अलग किया जाएगा। गीले कचरे को एमआरएफ सेंटर पर खाद बनाने के साथ सूखे कचरे को रिसाइकिलिंग करने की योजना है।स