बच्चों, युवाओं को पौधरोपण अभियान से जोड़ेंगे
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक जुलाई से वन महोत्सव मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक एक सप्ताह तक हर दिन दो गांवों में जाकर पौधरोपण करेंगे और बच्चों तथा युवाओं को पौधरोपण अभियान से जोड़कर हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगे।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम जारी किया गया है। 100 स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं शिक्षण सत्र में पौधरोपण अभियान से कार्यक्रमों की शुरूआत करेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया कि एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव बनाया जाएगा।
अगस्त में पर्यावरण संवर्धन के अलावा बरसात/बाढ़ के दौरान आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा एवं जागरूकता, एचआईवी जागरूकता, कन्या शिक्षा के प्रति जागरूकता के अभियान चलाएंगे जाएंगे। स्वयंसेवक गांवों को गोद लेकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। सितंबर में शिक्षा के प्रति जागरूकता, अक्तूबर में सांप्रदायिक सद्भावना, अक्तूबर में सांस्कृतिक एकता दिवस, दिसंबर में शीतकालीन शिविर एवं जनवरी में युवाओं पर आधारित कार्यक्रम होंगे।