भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बजरंगी चौक बेंवा चौराहा पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार रात पं. राकेश शास्त्री ने भगवान कृष्ण की कथा सुनाई। कहा कि जब संत महात्मा सताए जाते हैं। ब्राह्मण सताए जाते हैं, गौ सताई जाती है, तब हमारे प्रभु सहन नहीं कर पाते और अवतार लेते हैं।
कथा वाचक ने कहा कि प्रभु दोस्तों का संघार करते हैं, और भक्तों का उद्धार करते हैं। जैसे भादों का महीना अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र भगवान कृष्ण का जन्म हुआ और जैसी बारिश हो रही थी। बादल गरज रहे और जितने पहरेदार थे सब सो रहे थे। जब वासुदेव भगवान कृष्ण को लेकर गोकुल गए, वहां भगवान को सुला दिया। योग माया कन्या को लेकर आए। जैसे ही कारागार पहुंचे वासुदेव के हाथ में हथकड़ी लग गई। जैसे ही पहरेदार को पता चला, योग माया कन्या रोने लगी। पहरेदारों ने कंस को खबर दी की कन्या हुई है। इतने में नंद बाबा के यहां उत्सव मनाया जा रहा है। नाच गा रहे हैं, दान कर रहे हैं। इस दौरान जय-जयकार से बजरंग चौक बेंवा चौराहा गूंज उठा।
विज्ञापन
मुख्य जजमान भगवान दास जी विश्वनाथ, अर्जुन, अनुज, अनूप, शुभम, गोलू प्रेम, आशीष, लवकुश आदि मौजूद रहे।