फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से छह साल की बच्ची की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के डड़वा राजा चौराहे पर एक बाइक ने मां और बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह वर्षीय मासूम की मृत्यु हो गई। वहीं, मां की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर केस पंजीकृत कर बाइक कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार देर शाम की है। मृतका का नाम श्रद्धा है। संगीता बेटी श्रद्धा को साथ लेकर डड़वा राजा चौराहे पर स्थित अपनी दुकान पर जा रही थीं। सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। उपचार के लिए दोनों को सीएचसी तिलौली लेकर आए, जहां श्रद्धा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल संगीता का उपचार अभी चल रहा है। मौत के बाद परिवार में मातम का छाया हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें