फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे माइनर में पानी छोडने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्र

विज्ञापन
भवानीगंज क्षेत्र के सरजू नहर खंड 4 की पिरैला माइनर खानतारा के पास पानी से डूबा फसल - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो-78
विज्ञापन

अधूरे माइनर में पानी छोड़ने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न
सरजू नहर खंड 4 की पिरैला माइनर खानतारा के पास है अधूरी
अमर उजाला ब्यूरो
भवानीगंज। क्षेत्र से जाने वाली सरजू नहर खंड 4 की पिरैला माइनर के अधूरा होने के बाद भी नहर विभाग द्वारा पानी छोड़े जाने के कारण क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खानतारा गांव के उत्तर तरफ होकर जाने वाली पिरैला माइनर का निर्माण अधूरा होने के बाद भी पानी छोड़ दिया गया। क्षेत्र के किसान अभिलाष गुप्ता, तुलसीराम गुप्ता, मानिक गुप्ता, शारदा गुप्ता, चित्रसेन गुप्ता, बिरजा, अम्मर, संतराम, विक्की सिंह आदि किसानों की गेहूं की फसल में जलभराव के कारण बर्बाद हो गया। लोगों ने शीघ्र नहर विभाग के जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही गेहूं की फसल का हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सरजू नहर खंड 4 से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें