फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ... सात तक बदला रहेगा मौसम

Mon, 04 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चार से सात मई के बीच सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आंधी-तूफान, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिसका असर सिद्धार्थनगर में भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (लखनऊ केंद्र) के जिला स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में 30 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि, सिद्धार्थनगर अभी ग्रीन जोन में है, लेकिन मौसम के रुख में बदलाव यहां भी महसूस किया जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में बढ़ी नमी और तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इसका आंशिक प्रभाव पड़ सकता है। अगले 2-3 दिनों में जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। रविवार को दिन में तेज धूप के बाद दोपहर बाद अचानक बादल छाने लगे, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिले। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार चार और पांच मई को आंधी-तूफान की संभावना 40-50 प्रतिशत तक है। इस दौरान हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटा या इससे अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें