फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी-आसनसोल के बीच साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन

Wed, 15 Oct 2025 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। रेलवे प्रशासन की तरफ से दीपावली एवं छठ पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बढ़नी-आसनसोल-बढ़नी साप्ताहिक आरक्षित पूजा विशेष गाड़ी संचालित होगी। जो वाया गोरखपुर-बढ़नी से 17 अक्तूबर से सात नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा आसनसोल से 18 अक्तूबर से आठ नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चार फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

05056 बढ़नी-आसनसोल साप्ताहिक आरक्षित पूजा विशेष गाड़ी 17 अक्तूबर से सात नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को बढ़नी से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी। जो सिद्धार्थनगर से 16.47 बजे, आनंदनगर से 17.27 बजे, गोरखपुर से 18.35 बजे, कप्तानगंज से 19.25 बजे होते हुए दूसरे दिन खैरा से 00.07 बजे, सोनपुर से 01.30 बजे, हाजीपुर से 01.45 बजे आदि स्टेशन होते हुए आसनसोल 09.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 05055 आसनसोल-बढ़नी साप्ताहिक आरक्षित पूजा विशेष गाड़ी 18 अक्तूबर से 08 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को आसनसोल से 12.30 बजे प्रस्थान करेगी। जो बरौनी से 17.45 बजे शाहपुर पटोरी से 18.32 बजे, हाजीपुर से 19.35 बजे, सोनपुर से 19.47 बजे होते हुए दूसरे दिन दिघवा दुबौली से 00.04 बजे, गोरखपुर से 04.50 बजे, आनंदनगर से 05.40 बजे तथा सिद्धार्थनगर से 06.20 बजे छूटकर बढ़नी 07.15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के नौ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के नौ तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 20 कोच लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें