फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज से बदलेगा मौसम... दो दिन हो सकती है बारिश

Tue, 10 Sep 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिन में तेज धूप, रात में उमस से नहीं आई नींद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी और उमस के कारण सोमवार को लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन में तेज धूप से लोगों को पसीना आया तो रात में भी उमस के कारण नींद टूटती रही। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गहन अवदाब बना है। इस कारण मंगलवार से मौसम में बदलाव होगा और दो दिन तक बारिश हो संभावना रहेगी।
जिले में रविवार को 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा तो लोग गर्मी और उमस से परेशान हो गए। सोमवार को तापमान में गिरावट आई, लेकिन मौसम परेशान करने वाला ही रहा। बारिश नहीं होने के कारण खेत भी सूखने लगे हैं। जिले में मानसून सीजन में 11 प्रतिशत बारिश कम हुई है। सीजन में अब तक सामान्य तौर पर 915 मिमी बारिश होनी चाहिए, जबकि 811 मिमी ही बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में गहन अवदाब बना है। मंगलवार से बारिश से शुरू हो सकती है, जबकि बुधवार को अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें