फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डहर ताल को पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित

Tue, 10 Sep 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई नगर पालिका के अधिकारियाें के साथ बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील बांसी के अंतर्गत डहर ताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बांसी को डहर ताल तक आने जाने वाले लोगों के लिए सीसी रोड, इंटरलाॅकिंग या डामर रोड बनाने के निर्देश दिए। यहां पर लाइटिंग अच्छी व्यवस्था हो तथा आने वाले लोगों के बैठने की भी व्यवस्था हो। बोटिंग के लिए एक वर्ष के लिए टेंडर प्रकाशित कराएं, इसे पर्यटन विभाग से जोड़ा जाएगा। इसका सर्वे कराने के निर्देश दिए तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं, इससे स्थानीय लोगों में टहलने के लिए उत्सुकता बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

डहर ताल पर बोटिंग के लिए आने वालों के लिए वहां पर खाने के लिए पांच-छह टाइप के स्टाल स्थापित कराएं। इसे अच्छी तरह विकसित करने के लिए नगर पालिका की आय में अच्छी धनराशि भी प्राप्त होगी। इस अवसर पर तहसीलदार बांसी, पर्यटन सूचना अधिकारी प्रिया सिंह, ईओ नगर पालिका बांसी मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें