फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : सुबह बूंदाबांदी और शाम को खिली धूप

Wed, 14 Feb 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दो दिन से बादलों की आवाजाही के बीच बुधवार को एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। एक दिन में मौसम के तीन रंग दिखे। सुबह बूंदाबांदी, दोपहर में बारिश और शाम चार बजे धूप खिल गई। बारिश से जहां किसानों को राहत मिली। वहीं, मौसम भी खुशगवार लगा। बारिश के बाद वसंत ऋतु का असर दिखा। कारण न्यूनतम तापमान ने मंगलवार की तुलना में दो अंकों की बड़ी उछाल लगा दी। बारिश से सड़कें कीचड़ से सन गई और लोगों को आने- जाने में कठिनाइयों का सामना पड़ा।
विज्ञापन


फरवरी की शुरुआत बारिश के साथ हुई थी। एक से चार फरवरी तक बादल और बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई थी। हालांकि इस बारिश से किसानों को बहुत लाभ नहीं मिला था। लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिनों से बादलों की आवाजाही जारी थी। बुधवार सुबह की शुरुआत घने-काले बादल और बूंदाबांदी से शुरू हुई। बादलों की आवाजाही जारी रही और दोपहर तकरीबन एक से दो बजे के बीच लगभग एक घंटे मध्यम बारिश हुई। इसके बावजूद ठंड का असर नहीं दिखा।
वसंत ऋतु की शुरुआत ने एहसास करा दिया। कारण मंगलवार की तुलना में न्यूनतम तापमान दो अंकों की उछाल के साथ 12.5 दर्ज किया। जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज की गई। जबकि मंगलवार को न्यूनतम 10 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री दर्ज किया गया था। किसान सूर्य प्रकाश तिवारी, सोमई यादव, रत्नेश शुक्ल आदि ने बताया कि यह बारिश हर फसल के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन

घोसियारी प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की दोपहर हुई बारिश से गेहूं की फसल को संजीवनी मिल गई है। क्षेत्र के रामाशीष, रामनिवास, लक्ष्मण, राधे रमण, शिवकुमार का कहना है कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए अच्छी है। लेकिन सरसों मटर आलू की फसल के लिए नुकसानदायक है।

-

बोले कृषि विशेषज्ञ

बारिश से हर फसलों को लाभ हुआ है। खास करके गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है। अगर बारिश नहीं होती तो नवंबर में बोई गई गेहूं की फसल की सिंचाई करनी पड़ती। बारिश से किसानों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन


-डॉ. एसके मिश्र, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र सोनहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें