फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश से लिंक मार्गों पर हुआ जलभराव

Tue, 21 Jul 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। लगातार दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड संख्या-13 पंडित दीनदयाल नगर में जलभराव की समस्या बढ़ा दी है। उत्तर यादव डीह से बढ़ई टोला, हरिजन टोला और शाह ग्राउंड को जाने वाले संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने और कीचड़ फैलने से लोगों का आवागमन दूभर हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, कच्ची और टूटी ईंटों से बने इन लिंक मार्गों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी सड़क पर ही भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
मोहल्ला निवासी हरखे विश्वकर्मा, संतोष गौतम, किशन पासवान, विनोद, राधेश्याम यादव, पिंकू गौतम, स्वामीनाथ और तुलसीराम गौतम ने बताया कि पहले मुख्य कस्बे की सड़क नीची होने के कारण बारिश का पानी आसानी से निकल जाता था लेकिन मुख्य मार्ग पर सीसी सड़क ऊंची बनने के बाद लिंक मार्ग अपेक्षाकृत नीचे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें