शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के सभागार में संचालित निशुल्क फैमिली आईडी कार्ड पंजीकरण केंद्र का सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिक से अधिक लोगों से समय रहते फैमिली आईडी बनवाने की अपील की।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि फैमिली आईडी भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज होगी। इसके माध्यम से पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन, आवास, आयुष्मान भारत सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे परिवारों से, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर निशुल्क फैमिली आईडी बनवाने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी बनने से परिवार के सभी सदस्यों का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा, जिससे विभिन्न योजनाओं एवं प्रमाण-पत्रों के लिए बार-बार दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता कम होगी।