फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ड्यूटी से लौट रही वार्ड आया की सड़क हादसे में मौत

Tue, 19 May 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी में तैनात वार्ड आया प्रभावती देवी (55) की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नजदीक पटनी जंगल निवासी प्रभावती देवी (55) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार अंतर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी में वार्ड आया के पद पर तैनात थीं। सोमवार को वह ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रभावती देवी को आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
इस संबंध में संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतका का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए माॅर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें