सिद्धार्थनगर। परिवहन विभाग ने एआरटीओ की अगुवाई में सोमवार को स्कूल वाहनों की जांच की। इस दौरान उसका थाना क्षेत्र में बिना परमिट के संचालित पाए गए चार वाहन को कार्यालय परिसर में खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
विद्यालय वाहन से होने वाले हादसे को देखते हुए सरकार वाहनों की जांच और निगरानी के साथ ही अवैध संचालन में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी विद्यालय वाहनों को तय नियम के तहत पोर्टल पर अपडेट कराने के लिए अभी चलाया था। इसके बाद भी अधिकांश वाहनों स्वामी पोर्टल पर अपडेट नहीं कराया था। उन पर कार्रवाई के संबंध में निर्देश दिए थे। इसके बाद भी लापरवाही की जा रही है। सोमवार को एआरटीओ संजय सिंह की अगुवाई में टीम ने उसका थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग विद्यालयों वाहनों की जांच की। बिना परमिट संचालित पाए गए वाहनों को कार्यालय में लाकर कार्रवाई के लिए खड़ा करा दिया गया है।