फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएसपी केंद्र पर हंगामे का वीडियो वायरल, पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के जंगल सिसवा में स्थित एसबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पर कथित हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में शिकायत दिए जाने के पांच दिन बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक सुरंज कुशवाहा, निवासी ग्राम पंचायत जंगल लुअठहा, थाना विशुनपुरा ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह जंगल सिसवा में एसबीआई बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। आरोप है कि तीन मार्च को करीब तीन बजे लगभग 100 की संख्या में लोग वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान गाली-गलौज भी की गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीएसपी संचालक का कहना है कि घटना की शिकायत थाना में दिए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उधर, इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें