फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युद्ध की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। छितौनी। इजरायल-ईरान युद्ध के बीच तेल की आपूर्ति बंद होने की अफवाह फैलने से लोगों में हड़कंप मच गया। अफवाह फैलते ही बड़ी संख्या में लोग गैलन, बोतलें और अपने दोपहिया वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े। ईंधन भरवाने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग अतिरिक्त ईंधन जमा करने के उद्देश्य से गैलन और बोतलों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कुछ देर तक अव्यवस्था का माहौल रहा। हालांकि, पेट्रोल पंप कर्मियों ने लोगों को समझाकर स्थिति संभाली। उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें