फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार माह करें इंतजार, टिकट व ट्रेन के लिए नहीं करना होगा क्राॅसिंग पार

Mon, 20 Jul 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर के दूसरे प्लेटफाॅर्म पर बन रहे टिकट घर का काम अंतिम चरण में
विज्ञापन

दिसंबर के अंत शुरू होने की उम्मीद, यात्रियों को टिकट लेने में होगी सहूलियत
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के दक्षिण छोर पर रहने वाले यात्रियों को जल्द राहत की उम्मीद है। प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर ही यात्रियों को टिकट मिल जाएगा और वह यही से ट्रेन स्टेशन पर भी पहुंच सकेंगे। नए टिकट घर का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। दिसंबर के अंत तक टिकट घर के संचालन की उम्मीद है। वहीं, टिकट घर तक आवागमन के लिए मुख्य मार्ग से सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे यात्रियों को क्रॉसिंग पार कर रेलवे स्टेशन पहुंचने में दुश्वारी नहीं होगी।
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है। साथ ही यहां यात्री सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस क्रम में प्लेटफाॅर्म संख्या-चार का निर्माण करते हुए गुड्स शेड का भी निर्माण हो रहा है। इसी प्लेटफाॅर्म के बगल में टिकट घर का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसकी छत के स्तर तक पिलर खड़े हो चुके हैं, जिससे इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, आवागमन के लिए रेलवे ने बाउंड्रीवाॅल के अंदर ही सड़क निर्माण कराया गया है जो पश्चिम में शहर के मुख्य मार्ग से और पूरब में नवीन मंडी मार्ग से जुड़ेगा। साथ ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या-एक से दो पर जाने के लिए बने ओवरब्रिज को प्लेटफाॅर्म संख्या चार से जोड़कर दक्षिण की तरफ बन रही सड़क तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे रेलवे क्राॅसिंग का गेट बंद होने के बाद भी यात्री दूसरी तरफ से भी स्टेशन पर पहुंचकर टिकट लेने के साथ ही किसी भी प्लेटफाॅर्म पर जाकर ट्रेन पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जाम और देरी का नहीं रहेगा खतरा
वर्तमान में सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के दक्षिण तरफ से आने वालों को रेलवे क्राॅसिंग बंद होने की स्थिति में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दूसरी तरफ लोगों को भी क्राॅसिंग के आसपास सड़क पर जाम से जूझते हुए स्टेशन तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। नए टिकट घर के निर्माण से रेल लाइन के दक्षिण तरफ स्थित शहर के मोहल्लों समेत उसका बाजार और जोगिया आदि क्षेत्र के लोगों को रेलवे क्राॅसिंग पार कर स्टेशन की तरफ जाने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही उन्हें जाम और क्राॅसिंग बंद होने पर ट्रेन छूटने का डर नहीं सताएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें