फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गोमाता की सेवा से ही आएगा रामराज

Mon, 20 Jul 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी कस्बे में शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद का स्वागत करते लोग।  
विज्ञापन
बांसी। गवेष्टि यात्रा के क्रम में रविवार को बांसी पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गो संरक्षण को लेकर कहा कि गोमांस बेचकर रामराज नहीं आएगा बल्कि गाे माता की सेवा से ही रामराज की स्थापना होगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में शंकराचार्य ने कहा कि वह राजनीति के परिष्कार के लिए खुलकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। चढ़ावा चोरी और गाे माता के मुद्दे पर उठ रही आवाज को दबाने के लिए अधूरी जानकारी देकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर गाे माता को माता बताया जाता है, जबकि सरकारी बैठकों में उन्हें पशुओं की सूची में रखा जाता है। प्रदेश में निराश्रित गोवंश की स्थिति का जिक्र करते हुए शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों से सवाल किया, जिस पर लोगों ने हाथ उठाकर उनकी बात का समर्थन किया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से नौ माह के भीतर गाे माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनके समर्थक वोट मांगने आने वालों का विरोध करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। लोगों ने गाे माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के समर्थन में संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशंभर त्रिपाठी, आरएस पांडेय, बृजेश चौबे, लालजी यादव, कमाल अहमद, आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, देवेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें