फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी शुरुआत के बाद मतदान में आई तेजी, बूथों पर दिखी लंबी लाईन

विज्ञापन
विज्ञापन
धीमी शुरुआत के बाद मतदान में आई तेजी, बूथों पर लंबी लाइन
विज्ञापन

- वाहन के इंतजार में परेशान थे बाहर से आए मतदाता
सिद्धार्थनगर। जिले की पांचाें विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को वोटिंग हुई। शुरुआती दो घंटे में गति कुछ धीमी रही। नौ बजे के बाद बूथों पर मतदाताओं की चहल-पहल बढ़ गई और लोग अपनी बारी के इंतजार में लाइनों में खड़े नजर आए। मतदान को लेकर हर वर्ग में उत्साह देखने को मिला। मॉडल बूथों पर साज-सज्जा और बेहतर सुविधा होने से वहां उत्सव जैसा माहौल नजर आया। वहीं, कुछ लोग, वोटर लिस्ट से नाम कटने के कारण वोट नहीं डाल पाए।
सुबह साढ़े सात बजे कपिलवस्तु विधानसभा के तेतरी बूथ पर भीड़ बहुत कम नजर आई। इक्के-दुक्के वोटर ही लाइन में लगे मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुबेनिया में बनाया गया मॉडल मतदान केंद्र आकर्षण का केंद्र रहा। यहां सुबह आठ बजे तके बूथ नंबर 132 पर कुल 821 मतदाताओं में से 30 ने मतदान किया था, जबकि बूथ नंबर 133 पर कुल 901 मतदाताओं में से 35 ने मतदान किया था। इसी विधानसभा के मतदान केंद्र बर्डपुर में सुबह साढ़े आठ बजे मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और लोग लंबी कतार में अपनी बारी के इंतजार में खड़े नजर आए। यहां बनाए गए बूथ नंबर 70 पर 896 में 70 और बूथ नंबर 71 पर 557 में से 52 मतदाताओं ने मतदान किया था। यहां कुछ लोगों ने वोटरलिस्ट ने नाम कटने की शिकायत की। नबरुन्निशा और गीता ने बताया कि पिछले चुनाव में उन्होंने वोट डाला था, लेकिन इस बार उनका नाम पता नहीं कैसे कट गया। वोट न डालने का दर्द उनके चेहरों पर साफ दिखा और मायूस होकर बिना डाले ही ऐसे लोगों को घर जाना पड़ा। बांसी विधानसभा के मतदान केंद्र सूपाराजा के बूथ नंबर 108 पर सुबह साढ़े नौ बजे कुल 598 मतदाताओं में से 74 और बूथ नंबर 109 पर कुल मतदाताओं 595 में से 114 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और बाकी लोग अपनी बारी के इंतजार में लाइनों में लगे थे। मतदान केंद्र सोनखर पर ऐसे लोगों की सख्या अधिक दिखी जो वोटर लिस्ट से नाम कटने के कारण मतदान नहीं कर पाए। सलमा खातून, रज्जाक अली, शमसाद, सुधिराम, इंद्रजीत आदि दर्जन भर लोगों ने शिकायत करते हुए कहा कि नाम कट जाने के कारण वह वोट डालने से वंचित रह गए। यहां पौने दस बजे बूथ नंबर 112 पर कुल 1023 मतों के सापेक्ष 205 और बूथ नंबर 113 पर 1037 के सापेक्ष 65 लोग मतदान कर चुके थे। दस बजे इसी विधानसभा क्षेत्र के बेलबनवा बूथ पर सन्नाटा दिखा, जबकि गोल्हौरा के बूथ नंबर पांच पर कुल 648 मतदाताओं में से 116 लोग मतदान कर चुके थे। इटवा विधानसभा के मैनभरिया बूथ पर भी कुछ लोगों ने वोटर लिस्ट से नाम कटने की शिकायत की। पौने 11 बजे तक इस बूथ पर कुल 1003 वोटों में से 237 वोट ईवीएम में कैद हो गए थे। बेनीपुर बूथ पर 11 बजे तक कुल 980 मतदाताओं में से 230 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। डुमरियागंज विधानसभा के मतदान केंद्र चौखड़ा में कुल तीन बूथ बनाए गए थे और लोगों में काफी उत्साह नजर आया। यहां साढ़े 11 बजे तक बूथ नंबर 323 पर 1106 के सापेक्ष 349, बूथ नंबर 324 पर 859 के सापेक्ष 273 और बूथ नंबर 325 पर कुल 1028 मतदाताओं में से 325 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसा ही कुछ उत्साह बैदोलागढ़ मतदान केंद्र पर दिखा। 12 बजे तक बूथ 200 पर 1116 के सापेक्ष 391, बूथ 201 पर 1117 के सापेक्ष 369 और बूथ 202 पर 1096 मतदाताओं के सापेक्ष 337 ने वोट डाल दिया था। इसी विधानसभा के सिमड़ी मतदान केंद्र 12 बजे तक कुल 942 वोटरों में से 304 लोगों ने वोट डाल दिया था। शोहरतगढ़ विधानसभा में भी वोटिंग के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला मतदान केंद्र सेवरा के बूथ 50 पर एक बजे तक 624 मतों के सापेक्ष 169 और मतदान केंद्र भरौली के बूथ 45 पर 611 मतदाताओं के सापेक्ष 253 वोटरों ने ईवीएम का बटन दबा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन के इंतजार में दिखे प्रवासी मतदाता
सिद्धार्थनगर। मतदान के दिन यातायात व्यवस्था बाधित होने के नाते बाहर से वोट डालने आए लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए वाहन का इंतजार करते नजर आए। बांसी विधानसभा क्षेत्र के रानीगंज तिराहे पर राम प्रसाद अपनी पत्नी सरिता के साथ सुबह से अपने घर जमलाजोत पहुंचने की ताक में खड़े मिले। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली से सिर्फ वोट डालने के लिए आए हैं। सुबह से यहां खड़े हैं, लेकिन घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें