डुमरियागंज तहसील सभागार में आयोजित हुई बीएलओ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शुक्रवार को डुमरियागंज तहसील सभागार में बीएलओ की बैठक हुई। एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने वोटर गाइड एवं वोटर पर्ची वितरण को शत-प्रतिशत समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा की लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। निर्वाचन कार्य में लगे सुपरवाइजर एवं बीएलओ प्रारूप 12घ, वोटर गाइड, वोटर इनफॉर्मेशन स्लिप (मतदाता पर्ची) का वितरण समय से मतदाताओं तक पहुंचाने का काम करें। निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम (न्यायिक) कल्याण सिंह मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव मतदान ड्यूटी में कर्मचारियों से टीम भावना से कार्य करें। इस दौरान तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, नायब तहसीलदार महबूब आलम, अभिषेक कुमार, पवन कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, अतुल कुमार मिश्रा, राजेश कुमार, अली मुर्तजा मौजूद रहे।