फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी के रामलीला मैदान में शुरू हुई वॉलीबाल खेल प्रतियाेगिता

विज्ञापन
बढ़नी में अखिल भारतीय वालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर/ ढ़ेबरुआ। बढ़नी के रामलीला मैदान में जागृति स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 44वीं जागृति ट्राॅफी अखिल भारतीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन कस्टम विभाग के उपायुक्त नंदकेश्वर सिंह ने सोमवार को किया। प्रतियोगिता का पहला मैच एलपीएन दिल्ली व एसएसबी लखनऊ के बीच खेला गया।
दूसरा मैच महिला वर्ग का वीबीएस गोरखपुर व जीएवी बढ़नी की खिलाड़ियों के बीच खेला गया। हालांकि देर शाम तक खेल चलता रहा। जीत हार का परिणाम नहीं आ पाया था। मुख्य अतिथि ने कहा कि बढ़नी में राष्ट्रीय स्तर का वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन बहुत बड़ी बात है। इसके लिए जागृति स्पोर्टिंग क्लब का योगदान सराहनीय है। बढ़नी ने खेल जगत में वाॅलीबाल में खूब प्रसिद्धि कमाई है।
विज्ञापन

इस मौके पर नेशनल रेफरी संकटा सिंह, राम शिरोमणि सिंह, उपेंद्र बहादुर सिंह, अंकित सिंह, पंकज दुबे, सीबी मिश्र, अलीमुद्दीन की भी मौजूद रहे। कमेंट्री नेशनल कमेंट्रेटर जुग्गीराम राही ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का जिलाध्यक्ष काजी सुहेल, क्लब के अध्यक्ष अकील अहमद, आयोजन सचिव मो.इब्राहीम, निजाम अहमद, शाकिर अली, रामेश्वर गुप्त, ओंकार गुप्ता, अजय प्रताप गुप्त, संजय गुप्ता,विनय शर्मा,विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें