फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्रिकेट में शोहरतगढ़ टीम ने नौगढ़ को 10 रन से हराया

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को नौगढ़ और शोहरतगढ़ के की क्रिकेट टीम के बीच एक दिवसीय खेला गया। इसमें शोहरतगढ़ ने नौगढ़ को 10 रनों से हरा दिया। मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सचिन यादव ने 58 रनों की पारी खेली। इससे उसे मैन ऑफ द मैच दिया गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शोहरतगढ़ ने निर्धारित 30 ओवर में से 26 ओवर में छह विकेट गंवाकर 220 रन बनाए। इसमें सचिन यादव ने 58 रन, प्रेम ने 40 रन व सचिन राजभर ने 32 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए एच. अहमद ने दो विकेट, राहुल व सतीश ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नौगढ़ की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में से 20.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 210 रनों पर सिमट गई। इससे शोहरतगढ़ की टीम ने इस मैच को 10 रनों से जीत लिया। नौगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दुर्गेश ने 40 रन, अनवर ने 39 रन व प्रिंस ने 28 रनों की पारी खेली। शोहरतगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशीष ने चार और राघव, अशोक व शिवकुमार ने दो-दो विकेट चटकाया। इस दौरान विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें