फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चुराकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Mon, 23 Jan 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बच्चे को गोद लिए बिंद्रावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में रविवार की रात ग्रामीणों ने एक युवक को बच्चा चुराते रंगेहाथ पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। हालांकि पुलिस उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रही है। मधवापुर गांव निवासी रामकरन की पुत्री बिंद्रावती का विवाह शहर के गोबरहवां बाजार में हुआ था। अपने दो माह के पुत्र आदित्य को लेकर वह इन दिनों मायके में रह रही है। बताते हैं कि रविवार की रात पड़ोस में एक महिला की मौत के बाद ब्रिंद्रावती अपने पुत्र को घर के बरामदे में सुलाकर वहां से चली गईं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद लौटी तो एक युवक आदित्य को उठाकर घर से बाहर निकल रहा था। पीछा करते हुए उसने कुछ ही दूर पर युवक से बच्चे को छीन लिया और शोर-गुल मचाने लगी। इसी बीच मौका देख वह भाग निकला। ग्रामीणों ने युवक की खोजबीन शुरू की। कपिलदेव के पास से उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची उसका पुलिस ने युवक को कब्जे में ले लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। एसओ डॉ.डीएन सिंह के मुताबिक पूछताछ में युवक अपना नाम-पता नहीं बता सका है। वह मानसिक रुप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें