फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति चल रहे समागम को बंद कराया

Sun, 22 Jan 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
व्यवस्‍थाओं का निरीक्षण करते नगर विधायक मनीष असीजा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मंडी समिति परिसर में रविवार को बिना अनुमति चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रोकवा दिया। चुनाव को लेकर जिले में लगे धारा 144 को हवाला देते हुए बिना अनुमति कार्यक्रम न करने की हिदायत दिया।
विज्ञापन

मंडी समिति का निरीक्षण करते समय डीएम सूर्य पाल गंगवार उस समय भौचक रह गए जब उन्होंने देखा कि परिसर में समागम का कार्यक्रम चल रहा है। तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुमति के संबंध में जानकारी लिया जाए। अगर नहीं है तो कार्यक्रम को बंद कराए। इस संबंध में एसडीएम सदर विनीत उपाध्याय ने कहा कि बि अनुमति के सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम करना असवैधानिक है। इसको देखते हुए कार्यक्रम को बंद कराया जाएगा। इस दौरान संत निरंकारी मिशन के साप्ताहिक सत्संग में नंदलाल वर्मा ने कहा कि मिशन आज एक पौध से वृक्ष का रूप धारण कर चुका है।
पूरे विश्व को ज्ञान रूपी छांव देने का काम किया जा रहाहै। मिशन की पंरपरा के अनुसार अपने ही बीच के लोगों को महात्म स्वरूप माना जाता है। सभी मजहब का एक मत है। ईश्वर के एक रूप का आराधना करते है। बावजूद आपस में बैर का क्या मतलब बनता है। पूरी दुनिया को  मिशन एकत्व का संदेश दे रहा है। आध्यात्मिकता का बोध कराने का काम किया जाता है। संचालन रीतू ने किया। इस दौरान डा. राजाराम यादव, साधना पासवान, अनूप कुमार, सत्यम, सरिता, पूजा, रामप्यारे, सन्तराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें