फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम चौपाल : डीएम और विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 13 Mar 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास खंड मिठवल के ग्राम पंचायत नचनी में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बांसी जय प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। चौपाल में ग्रामीणों ने अपने सवाल और समस्याएं रखीं। विधायक ने बताया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन, राशन, भूमि विवाद, जन्म, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र सहित सभी योजनाओं का लाभ सही और समयबद्ध तरीके से पात्रों तक पहुँचे। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने और महिलाओं को आर्थिक सहायता व प्रशिक्षण देने का भी आग्रह किया।
ग्रामवासियों के सवालों का समाधान करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसआईआर में छूटे हुए मतदाता अपना नाम जोड़वाएं और 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले फार्म-06 भरकर मतदाता सूची में शामिल हों। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई विधिवत सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीडी नागेन्द मोहन राम त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, खंड विकास अधिकारी सौरभ पाण्डेय सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें