फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क पर नंबर प्लेट ढककर दौड़ रहे वाहन... कोई रोकटोक नहीं

Fri, 13 Mar 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कपड़े से ढका हुआ बस का नंबर प्लेट और रोडवेज के बस में नहीं लगा हुआ एचएसआरपी नंबर प्लेट
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में वाहन चालक नंबर प्लेट ढककर खुलेआम घूम रहे हैं। नंबर प्लेट ढंकना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है, फिर भी लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इससे शहर की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि अपराधी अपराध करके आसानी से भाग सकते हैं। पुलिस इस पर नकेल नहीं कस पा रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में ट्रैफिक निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रमुख सड़कों और शहरों में कैमरे लगाए गए हैं। नियम तोड़ने पर कैमरा वाहन का नंबर रिकॉर्ड कर सीधे ई-चालान जारी कर देता है लेकिन इसी व्यवस्था से बचने के लिए कई वाहन चालक नंबर प्लेट को आंशिक रूप से ढकने का तरीका अपनाने लगे हैं।
बस, ट्रक, ऑटो और बाइक तक में नंबर प्लेट के ऊपर माला, कपड़ा या स्टिकर लटकाकर चलने के मामले सड़क पर अक्सर दिखाई देते हैं। कई चालक इसे धार्मिक भावना या सजावट बताते हैं, लेकिन ट्रैफिक जानकारों का कहना है कि इससे नंबर प्लेट पढ़ना मुश्किल हो जाता है और कैमरों में भी नंबर साफ दर्ज नहीं हो पाता।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में दुकान चलाने वाले रामसागर कहते हैं कि कई बार बाइक या ट्रक ऐसे गुजरते हैं कि नंबर प्लेट पर माला लटक रही होती है। दूर से नंबर पढ़ना मुश्किल हो जाता है। अगर कोई वाहन टक्कर मारकर निकल जाए तो पहचान करना भी मुश्किल हो जाएगा।
परिवहन नियमों के मुताबिक किसी भी वाहन की नंबर प्लेट साफ और पढ़ने योग्य होना जरूरी है। प्लेट के ऊपर ऐसी कोई वस्तु नहीं होनी चाहिए जिससे नंबर ढक जाए या पहचान में बाधा आए। इसके बावजूद सड़क पर ऐसे वाहन आसानी से देखे जा सकते हैं।
सड़क सुरक्षा से जुड़े लोगों का कहना है कि इससे न केवल ट्रैफिक नियमों का पालन प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में वाहन की पहचान करना भी मुश्किल हो सकता है।
एक स्थानीय ऑटो चालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कुछ लोग चालान से बचने के लिए जानबूझकर नंबर प्लेट ढक लेते हैं। कई जगह कैमरे लगे हैं। नंबर साफ दिखेगा तो चालान आ जाएगा, इसलिए लोग प्लेट पर कुछ न कुछ लटका देते हैं।
विज्ञापन

-
वाहन का नंबर प्लेट ढकना खतरनाक
- दुर्घटना में वाहन की पहचान कठिन
- हिट एंड रन मामलों में जांच प्रभावित
- ट्रैफिक कैमरों में नंबर पढ़ना मुश्किल
- कानून लागू करने में परेशानी
-
पकड़े जाने पर हो सकती है कार्रवाई
- नंबर प्लेट से छेड़छाड़ मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन
- ट्रैफिक पुलिस चालान कर सकती है
- वाहन रोककर प्लेट ठीक करवाने के निर्देश
- बार-बार उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई संभव

कोट....
नंबर प्लेट को किसी भी तरह से ढकना या उस पर माला, कपड़ा या स्टिकर लगाना मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन है। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई कर चालान किया जाएगा।
- फरीदउद्दीन, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें