फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में ओडीओपी के साथ शामिल होंगे विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नोएडा जिले के परी चौक में आयोजित हो रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के युवा उद्यमी विकास उपाध्याय ओडीओपी कालानमक उत्पाद के साथ शामिल होंगे। 21 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित पांच दिवसीय ट्रेड शो का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी जिलों की सहभागिता होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से जिले के उत्पाद कालानमक को ओडीओपी घोषित किया है, जिसके उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत कालानमक उत्पाद को जी-20 में आए अतिथियों को भी उपलब्ध कराया गया था। जिले के युवा उद्यमी विकास उपाध्याय बताते हैं कि उनके कालानमक ब्रांड सिद्धभूमि के 50 किग्रा उत्पाद को जी-20 में अतिथियों को वितरित किया गया था। जिससे कालानमक के उत्पादों की ब्रांडिंग हो सके। इसी के तहत प्रदेश सरकार की तरफ से नोयडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होने के लिए उन्हें डीआईसी उद्योग की तरफ से आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें