सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम देईंपार कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पर मंगलवार को मासिक शिक्षक संकुल की बैठक में शिक्षक संकुल अहमद सईद ने कहा कि समस्त शिक्षक संकुल ने अपने विद्यालय को माह दिसंबर 2023 तक निपुण विद्यालय बनाना सुनिश्चित करें। समस्त शिक्षकों को निपुण लक्ष्य एप पर लाॅग इन करने व छात्रों का आकलन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
रामकुमार वर्मा व राम सजीवन ने कहा कि समस्त शिक्षक संकुल न्याय पंचायत के सभी प्रधानाध्यापक को निपुण भारत मिशन सेंटर का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। अंत में बैठक में कहा गया विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा फाॅर्म जमा कर दें और कक्षा चार से आठ तक के बच्चों को प्रत्येक शिक्षक शिक्षण कार्य योजना के तहत कार्य करें।
इस दौरान नंदलाल, अंकित आर्य, रज्जाक अहमद, परितोष ओझा, मोहम्मद वसीम, परवेज अख्तर, इंदु गुप्ता, प्रमिला, संत कुमार, जसवंत यादव मौजूद रहे।