इटवा। इटवा कस्बे के प्राइवेट अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत का वायरल वीडियो सोशल मीडिया में बृहस्पतिवार को वायरल होने से हड़कंप मच गया है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
कुछ दिन पहले भी इस तरह का मामला हुआ था जो अभी थमा भी नहीं है। इटवा कस्बे के प्राइवेट अस्पताल के आए मामले में अभी कोई शिकायत भी नहीं की गई है। सहदेइया निवासी चंद्रमणि की पत्नी वंदना को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर 23 मई को जनता सेवा हास्पिटल इटवा में रात्रि 11 बजे भर्ती कराया गया था। आरोप है कि योग्य चिकित्सकों की टीम होने की बात करके भर्ती कर लिया गया लेकिन ऑपरेशन अप्रशिक्षित लोगों से करवा दिया गया। इसके चलते नवजात बच्चे की मौत हो गई। मामले में चंद्रमणि की तहरीर पर इटवा पुलिस ने मंगलवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद इटवा में अब एक अन्य अस्पताल में जच्चा-बच्चा की हुई मौत का वीडियो सोशल मीडिया में आते ही लोगों में हड़कंप मच गया। चिकित्सा अधीक्षक इटवा डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल पर गए थे लेकिन ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। किसी ने शिकायत भी नहीं की है। संवाद