फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी परिवारों का हुआ सत्यापन

Thu, 23 Jun 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास खंड बर्डपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर-6 के प्राथमिक विद्यालय मधवानगर में गुरुवार को खुली बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। पात्र गृहस्थी परिवारों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी गायत्री देवी ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ग्राम पंचायतों के कार्ड धारकों का सत्यापन हो रहा है। इसमें छूटे हुए 161 पात्र परिवारों को जोड़कर उन्हें इसका लाभ दिलाया जा सके। ग्राम प्रधान इं.प्रदीप चौधरी ने बताया कि गांव में जितने भी पात्र व्यक्ति हैं, उन्हें पेंशन, राशन कार्ड दिलाया जाएगा।
अभी तक जिन घरों में शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। शौचालय निर्माण करवा कर उपयोग के लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान एडीओ आईएसबी अजीजुर्रहमान, रोजगार सेवक शाह आलम, कोटेदार रसीली, सोनमती, रवींद्र मिश्रा, श्रवण कुमार मिश्रा, उदयभान चौधरी, भेलइ कसौधन, प्रवेश, उपेंद्र चौधरी, केतार चौधरी, बबलू जायसवाल, शिवाजी मिश्रा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, बर्डपुर नंबर-9 में ग्राम प्रधान विनीता यादव की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक में राशन कार्ड का सत्यापन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी विजय मिश्र, प्रधानपति ओम प्रकाश यादव, पुनीत जायसवाल, अरविंद, विक्रम प्रसाद, कन्हैया जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें