फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्भवतियों, बच्चों और किशोरों को लगाए गए टीके

Sun, 26 Jul 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के विभिन्न वार्डों और गांवों में शनिवार को नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। इसमें गर्भवतियों, बच्चों और किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया। साथ ही नावडीह गांव में दो पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

कसेरा मोहल्ला में एएनएम शारदा देवी ने 12 गर्भवती महिलाओं और 18 बच्चों का टीकाकरण किया। वहीं भगत सिंह नगर के फूलपुर पांडेय मोहल्ला में एएनएम आशामती ने 13 गर्भवतियों और 10 बच्चों को टीके लगाए।
भरौली गांव में एएनएम लीला सिंह ने सात गर्भवतियों, 12 बच्चों और पांच किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया। नावडीह गांव में एएनएम धर्मावती देवी ने 14 गर्भवतियाें, 18 बच्चों और चार किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया। इसी दौरान दो लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

शिविर में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया और टीकाकरण सत्र को सफल बनाने में सहयोग किया। इस दौरान मीरा देवी, कविता, खुशबू, मुन्नी देवी, मंजू, सरिता त्रिपाठी, शकुंतला देवी और गीता चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें