फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

Sun, 26 Jul 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज परिसर में शनिवार को प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) संतोष कुमार शुक्ला ने विभागीय कार्य समय से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीईओ ने कहा कि बैठक का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के गुणवत्ता विकास और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करना है। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि नवीन नामांकन अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 20 नए बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें।
उन्होंने शिक्षकों से शिक्षक डायरी प्रतिदिन पूर्ण करने, विभागीय निर्देशों का पालन करने और जिन बच्चों का आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनका कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा। साथ ही यू-डायस प्लस, समर्थ ऐप, निपुण भारत मिशन के विभिन्न मानकों, नवभारत साक्षरता अभियान के सर्वे, ड्रॉप बॉक्स अपडेट और इंपोर्ट, आयरन-फोलिक एसिड वितरण की रिपोर्ट, सामुदायिक गतिविधियों से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह, एआरपी दीपक रामदयाल, शेषराम यादव, इश्तियाक अहमद, पवन श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें