फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नई भर्ती में शहरी क्षेत्र को मिलेंगे 160 शिक्षक, पटरी पर लौटेगी शिक्षा व्यवस्था

Wed, 20 May 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के 11 नगर निकायों में स्थित 148 परिषदीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े 160 शिक्षकों के पद जल्द भरे जाएंगे। शासन की तरफ से शुरू होने वाली 11500 शिक्षक भर्ती योजना के तहत जिले में शहरी क्षेत्र के स्कूलों में रिक्त चल रहे इन पदों पर तैनाती होगी। इससे एकल स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती होने से यहां की शिक्षा व्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद है। इससे इन विद्यालयों में निजी स्कूलों के स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराते हुए सुधार कर सकेंगे।
जिले के सिद्धार्थनगर और बांसी नगर पालिका समेत नगर पंचायत उसका, शोहरतगढ़, इटवा, बढ़नी, बिस्कोहर, कपिलवस्तु, डुमरियागंज, भारतभारी व बढ़नीचाफा में स्थित स्कूलों में 337 शिक्षकों की तैनाती है जबकि यहां पर 160 शिक्षकों के पद रिक्त है, जिस कारण कई विद्यालय एकल संचालित हो रहे हैं। अब इन नगरीय क्षेत्र में रिक्त चल रहे इन शिक्षक पदों के लिए अलग से भर्ती होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने के बाद जिले को 160 शिक्षक मिलेंगे। नगर पालिका सिद्धार्थनगर में स्थित 22 प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बसडिलिया मोहल्ले में स्थित विद्यालय एकल संचालित है, जिनके जिम्मे यहां नामांकित 54 बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना है। ऐसे में यहां पर एक और अध्यापक की जरूरत है, तब इन बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के बाद जिले के नगरीय क्षेत्र में स्थित परिषदीय स्कूल संतृप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन


जिले के नगरीय क्षेत्र में स्थित 148 प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त चल रहे 160 शिक्षकों के पद के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। नई भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में इन शिक्षकों की तैनाती होगी, जिससे इन स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध होगी।
शैलेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें