फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक करें शौचालयों की शत-प्रतिशत फीडिंग

Fri, 17 Mar 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के सदस्यों की बैठक को संबोधित करते प्रेक्षक।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सूबे में सत्ता परिवर्तन के साथ ही संपूर्ण स्वच्छता मिशन की सफलता को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली इस योजना के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को अंबेडकर सभागार में हुई बैठक में सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। 31 मार्च तक गांवों में बन रहे शौचालयों की शत-प्रतिशत फीडिंग की हिदायत दी गई। फिलहाल यह आंकड़ा 70 प्रतिशत पर अटका हुआ है। बैठक में डीपीआरओ बीडी पांडेय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बेस लाइन सर्वे के साथ व्यक्तिगत शौचालयों की ऑनलाइन इंट्री फोटोग्राफी समेत पूरा कर लें।
विज्ञापन

31 मार्च तक फीडिंग शत-प्रतिशत होनी चाहिए। निर्मित शौचालय पर लाभार्थी के नाम का अंकन अनिवार्य कराएं और शौचालय के साथ लाभार्थी की फोटो भी करा लें। कहा कि जिले के 800 गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि महज 51 गांव ही इस मानक को पूरा कर पाए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए लक्ष्य को पूरा करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक पंचायत में ग्राम पंचायत का कार्यालय स्थापित करने, ग्राम पंचायत में होने वाली बैठक के रजिस्टर, परिसंपत्ति रजिस्टर, मांग व वसूली रजिस्टर, सिक्योरिटी डिपोजिट रजिस्टर, पब्लिक वर्क रजिस्टर, मस्टररोल रजिस्टर, स्टाक बुक, आडिट रजिस्टर, गार्ड फाइल अनिवार्य रूप से बनाया जाए। प्रिया सॉफ्ट पर ग्राम पंचायतों का इयर बुक क्लोज समय से किया जाए। बैठक में जिला समन्वयक संजय तिवारी, अमित श्रीवास्तव सहित सभी एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें