जेपी नड्डा ने भाजपा गठबंधन के अपना दल एस के प्रत्याशी विनय वर्मा के समर्थन में बोलते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर की जनता के राष्ट्रवाद में बड़ा योगदान दिया है। आपने सांसद जगदंबिका पाल को सांसद चुना और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र को प्रधानमंत्री तो 370 और 35 धराशायी हुआ। इसी प्रकार विनय वर्मा को विधायक चुनकर भेजेंगे तो फिर योगी सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था नंबर वन हो जाएगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पुलिस नहीं बल्कि आतंकवादियों पर विश्वास है। जब पुलिस का मनोबल कम होगा तो गुंडाराज कायम होगा। इसलिए अखिलेश को फिर अलविदा कहिए।
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने भाजपा गठबंधन के अपना दल एस के प्रत्याशी विनय वर्मा के समर्थन में बोलते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर की जनता के राष्ट्रवाद में बड़ा योगदान दिया है। आपने सांसद जगदंबिका पाल को सांसद चुना और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र को प्रधानमंत्री तो 370 और 35 धराशायी हुआ। इसी प्रकार विनय वर्मा को विधायक चुनकर भेजेंगे तो फिर योगी सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था नंबर वन हो जाएगी। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे नंबर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में सड़कों की जाल बिछ गई है। मेडिकल कॉलेज, मेडिकल यूनिवर्सिटी, आयुष यूनिवर्सिटी और एम्स की सुविधाएं मिली है। योगी और मोदी सरकार मुफ्त राशन दे रही है। आवास, किसान सम्मान निधि के साथ एक साल में 60 लाख नौकरियां दी गई हैं। आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना में रसोई गैस का कनेक्शन दिया गया है। इस बार सरकार बनेगी तो होली, दीवाली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। भाजपा सरकार में ही इतनी ताकत है कि हम अपने काम को छाती ठोककर बताते हैं।
जेल में हैं माफिया
माफिया अखिलेश सरकार में तनतनाते थे लेकिन योगी सरकार में आजम खान, मुख्तार अंसारी,अतीक अहमद जेल में हैं। सपा सरकार में दो सौ दंगे हुए और योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। मुजफ्फरनगर का दंगा और कैराना का
विज्ञापन
पलायन याद रखिए। वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या में हुए हिजबुल मुजाहिद्दीन ने बम ब्लास्ट किया था, दो आतंकी पकड़े गए थे, दोनों को अखिलेश ने रिहा करने का आदेश दिया और कोर्ट के हस्तक्षेप से मुकदमा चला और सजा हुई।अहमदाबाद दंगों के आरोपित के पिता से अखिलेश गले मिलते हैं, अखिलेश बताए कि आतंकवादियों से उनका क्या रिश्ता है। भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाई।