फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इकाइयों को मशीन खरीदने के लिए दी जाएगी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में इकाई लगाए हुए उद्यमियों के लिए सूक्ष्म एवं लघु तकनीकी उन्नयन योजना लागू किया गया है। इस योजना से एमएसएमई इकाइयों को आधुनिक मशीनरी, उपकरण और गुणवत्ता सुधार उपयोग को अपनाए जाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग उपायुक्त उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि एमएसएमई इकाइयों को आधुनिक मशीनरी, उपकरण और गुणवत्ता सुधार के लिए कई तरीकों से वित्तीय सहायता दिया जाएगा। इसमें नई मशीनरी क्रय का 50 प्रतिशत अधिकतम पांच लाख तक सहायता दी जाएगी। ब्याज उपादान में नई मशीनरी के क्रय के लिए दिए गये ऋण पर पांच वर्षों तक पांच प्रतिशत के दर से ब्याज लिया जाएगा।
उद्यम स्रोत योजना में कुल पंजी की लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम एक लाख रुपया तक दिया जाएगा। ब्रांडिंग संपदा के कुल व्यय का 50 प्रतिशत अधिकतम 2.00 लाख तक दिया जाएगा। अतिरिक्त लाभ तकनीकी उन्नयन के लिए एमएसएमई इकाइयों को राज्य की योजनाओं के अतिरिक्त 15 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें