बिस्कोहर। इटवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़ीला मिश्र में अवैध तरीके से मदरसा निर्माण की शिकायत की गई है। गांव निवासी शनि, कृष्ण कुमार, आनंद आदि ग्रामीणों ने एसडीएम इटवा से लिखित शिकायत पत्र देकर बताया कि हमारे गांव में अवैध रूप से मदरसे का निर्माण हो रहा है, जिससे हम ग्रामीणों को आपत्ति है। बताया कि हमारे गांव में पहले से ही एक मस्जिद और एक मदरसा बना हुआ है, फिर भी मुस्लिम समाज के लोग जबरदस्ती दूसरा मदरसा का निर्माण करवा रहे। ग्रामीणों ने हो रहे मदरसे का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि जानकारी मिली है, मदरसे का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। संवाद