ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत भाजपा ने रविवार को जिले भर में चौपाल लगाई। ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया तो तमाम जगहों पर रेडियो-टीवी के जरिए पीएम के मन की बात सुनवाया गया। हर बूथ पर प्रसारण कराते हुए लोगों को केंद्र की नीतियों से अवगत कराया।
कटया, महदेवा नानकार, पिपरा पांडेय, सिसवा खुर्द, परसा शाह आलम आदि गांवों में सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार गांवों के विकास पर गंभीर है। महात्मा गांधी ने कहा था कि देश का विकास तभी होगा जब गांवों का विकास होगा।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कें द्र सरकार आज उसी नीति पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री का मानना है कि भारत के उदय के लिए गांवों का भाग्योदय जरूरी है। प्रत्येक ग्रामीण को केंद्र की योजनाओं की जानकारी दें ताकि लोग योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, कृष्णा जायसवाल, महेंद्र लोधी, रामनरेश वर्मा, सत्यनारायण, पवन कुमार, राजेन्द्र, रामगोपाल,बब्बन प्रजापति, नित्यानंद पांडेय, काशीनाथ पांडेय , धर्मेंद्र चौधरी, शैलेंद्र वर्मा, दिलीप सिंह, विजय विक्रम, श्यामधनी राही, पं.सरोज मिश्रा, शिवबालक अग्रहरि, उदय प्रताप सिंह, गजेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
उधर, बर्डपुर में पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का टीवी पर लाइव प्रसारण ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने देख। इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश यादव, नितेश पांडेय, अरविंद उपाध्याय, वेदप्रकाश, कमलेश, देवेंद्र, गिरधारी, गंगाराम आदि मौजूद रहे।